Move to Jagran APP

अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने लूट की कई घटनाओं में शामिल थे। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 01:47 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 01:47 AM (IST)
अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने लूट की कई घटनाओं में शामिल अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन बोयो सामड, सुधीर सरदार और श्रीकांत गोप कोल्हान के हैं, जबकि चौथा मंगल मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर के कांदबिनी का रहने वाला है। पुलिस ने तीन को राजनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इन अपराधियों से हथियार और नगदी बरामद किया। वहीं चौथे मंगल मुर्मू की गिरफ्तारी रायरंगपुर से हुई। रायरंगपुर थाने में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के कारण ओडिशा पुलिस को सौंप दिया।

loksabha election banner

सरायकेला थाने में शनिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन की गिरफ्तारी राजनगर थाना क्षेत्र से हुई। वहीं राजनगर में पकड़े गए लुटेरों की निशानदेही के आधार पर ओडिशा से एक की गिरफ्तारी की गई। पकड़े गए आरोपितों में पश्चिमी ¨सहभूम के मंझारी थाना क्षेत्र के लोपाहातु गांव का बोयो सामड, पूर्वी ¨सहभूम के कोवाली थाना के हेंसरा का सुधीर सरदार, सरायकेला-खरसावां के राजनगर थाना क्षेत्र के हेंसल गांव का श्रीकांत गोप और ओडिशा के रायरंगपुर के कांदबिनी का मंगल मुर्मू बास्के हैं। तीन को जेल भेज दिया गया है, जबकि मंगल मुर्मू को रायरंगपुर थाने में हत्याकांड मामले में रायरंगपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

हाइवे पर जांच के दौरान पकड़ाया : एसपी ने बताया कि सात अक्टूबर को राजनगर थाना के एदल में सोमेन मंडल से एक लाख दस हजार और मोबाइल लूट लिया था। गुरुवार साढ़े चार बजे के लगभग नेशनल हाइवे (एनएच 220) एदल रोड के पास हेंसल में राजनगर पुलिस द्वारा चे¨कग अभियान चलाया जा रहा था। इस क्रम में पुलिस ने दो लुटेरे सुधीर सरदार एवं बोया सामड को पांच ¨जदा गोली एवं दो देसी कंट्टे के साथ दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगी के साथ मिलकर सात अक्टूबर को एदल में सोमेन मंडल से एक लाख दस हजार रुपये के साथ मोबाइल की लूट की थी। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटकांड में शामिल विभिन्न आरोपितों के पास से सोमेन मंडल से लूटे गए एक लाख दस हजार में से 42850 रुपये, काला बैग, विवो कंपनी की चार मोबाइल एवं सोमेन मंडल का मतदाता पहचान पत्र बरामद किया।

सब्जी विक्रेता लूटकांड के षडयंत्रकारी : पुलिस ने सुधीर सरदार एवं बोया सामड की निशानदेही पर लूटकांड के षडयंत्रकारी सब्जी विक्रेता श्रीकांत गोप को गिरफ्तार किया। इसने तीन आरोपितों को बुलाकर घटना को अंजाम दिलाया था। लूट कांड के दौरान प्रयोग में लाए गए चार मोबाइल सेट एवं एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। बाइक भी चोरी की है। नंबर बदल कर चला रहे थे। एसपी ने बताया कि लूटकांड में शामिल मंगल मुर्मू उर्फ बास्के को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है उसके पास से दो देशी कट्टा एवं चार ¨जदा गोली बरामद किया। मंगल मुर्मू रायरंगपुर थाने में हत्याकांड का वांछित अभियुक्त है। इस कारण उसे रायरंगपुर थाना को सुपुर्द किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.