एक थाने में लंबे समय से जमे 15 आरक्षियों का तबादला
पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने गुरुवार को जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 15 आरक्षियों को स्थानांतरित किया। उन्होंने विधि व्यवस्था को लेकर संबंधित आरक्षियों का स्थानातरण कर नव पदस्थापित थानों में अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक एक थाने में जमे आरक्षियों का स्थानातरण बेहतर विधि व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने गुरुवार को जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 15 आरक्षियों को स्थानांतरित किया। उन्होंने विधि व्यवस्था को लेकर संबंधित आरक्षियों का स्थानातरण कर नव पदस्थापित थानों में अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक एक थाने में जमे आरक्षियों का स्थानातरण बेहतर विधि व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानांतरित आरक्षियों में मनोजित कुमार हेंब्रम को सरायकेला थाना से आदित्यपुर थाना, सुनील उराव को महिला थाना से कुचाई थाना, श्याम चरण किस्कू को खरसावां थाना से कांड्रा थाना, प्रसन्न सिंकू को कुचाई थाना से महिला थाना, अवधेश कुमार को पुलिस केंद्र से आरआइटी थाना, भागवत महतो को आदित्यपुर थाना से राजनगर थाना, तपन कुमार प्रधान को आरआइटी थाना से खरसावां थाना, होली डुमरिया महतो को गम्हरिया थाना से चौका थाना, ठाकुर हेंब्रम को काड्रा थाना से ईचागढ़ थाना, पंकज माझी को चौका थाना से आदित्यपुर थाना, बलराम महतो को चांडिल थाना से गम्हरिया थाना, जगदीश सोरेन को नीमडीह थाना से तिरुलडीह थाना, रविंद्र नाथ लोहरा को तिरुलडीह थाना से नीमडीह थाना, कमल महतो को ईचागढ़ थाना से चांडिल थाना, क्रांतिलाल महतो को आदित्यपुर थाना शामिल हैं।