Move to Jagran APP

युवा महोत्सव में मधुपुर के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा

युवा महोत्सव के पहले दिन कला व सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कालेजों से आये छात्र-छात्राओं ने जमकर अपनी प्रतिभाओं को जलवा बिखेरा। वहीं दूसरे दिन शनिवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। जिसमें चित्रकला नाटक भाषण क्विज रंगोली समेत अन्य प्रतियोगिता हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने प्रतिभाएं दिखाये। पहले दिन हुए कला सांस्कृतिक प्रतियोगिता के क्लासिकल वोकल सोलो प्रतियोगिता में मधुपुर कॉलेज मधुपुर प्रथम देवघर कॉलेज देवघर द्वितीय तथा एस कॉलेज देवघर तृतीय क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल ताल वाद्य में मधुपुर कॉलेज मधुपुर प्रथम एस कॉलेज देवघर दूसरे तथा देवघर कॉलेज देवघर

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:07 PM (IST)
युवा महोत्सव में मधुपुर के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा
युवा महोत्सव में मधुपुर के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा

---कला व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कलाकारों ने दिखाया जलवा संवाद सहयोगी, साहिबगंज : युवा महोत्सव के पहले दिन कला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कालेजों से आए छात्र-छात्राओं ने जमकर अपनी प्रतिभाओं को जलवा बिखेरा। वहीं दूसरे दिन शनिवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इसमें चित्रकला, नाटक, भाषण, क्विज, रंगोली समेत अन्य प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने प्रतिभाएं दिखायी। पहले दिन हुई कला सांस्कृतिक प्रतियोगिता के क्लासिकल वोकल सोलो में मधुपुर कॉलेज मधुपुर प्रथम, देवघर कॉलेज देवघर द्वितीय तथा एस कॉलेज देवघर तृतीय, क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल ताल वाद्य में मधुपुर कॉलेज मधुपुर प्रथम, एस कॉलेज देवघर दूसरे तथा देवघर कॉलेज देवघर तीसरे स्थान पर रहा। स्वर वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में एएस कॉलेज देवघर प्रथम,  देवघर कॉलेज देवघर दूसरे स्थान हासिल किया। गिटार वेस्टर्न वोकल सोलो प्रतियोगिता में मधुपुर कॉलेज मधुपुर प्रथम, साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज द्वितीय तथा जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा तीसरे स्थान पर रहे। लाइट वोकल इंडियन प्रतियोगिता में एसपी महिला कॉलेज दुमका प्रथम, मधुपुर कॉलेज मधुपुर व एस कॉलेज देवघर संयुक्त रूप से दूसरे तथा साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज तीसरे स्थान पर रहे। सामूहिक गीत (क्षेत्रीय भाषा) प्रतियोगिता में  मधुपुर कॉलेज मधुपुर प्रथम, साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज व एसपी महिला कॉलेज दुमका संयुक्त रूप से दूसरा तथा देवघर कॉलेज देवघर तीसरा स्थान हासिल किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.