मछली मारने के दौरान गंगा में डूबा युवक
संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) राजमहल थाना क्षेत्र के कसवा रायबाजार गांव के सामने शनिवा
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज): राजमहल थाना क्षेत्र के कसवा रायबाजार गांव के सामने शनिवार को गंगा नदी में मछली मारने के दौरान डूबने से 25 वर्षीय अरविद कुमार मंडल की मौत हो गई। शनिवार शाम अरविद टीन की छोटी नाव से मछली मार रहे थे। इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव डूबने से इसमें रखा जाल अरविद पर लपेटा गया। जिस कारण वह तैर नहीं सका और नदी में डूब गया। घटना को नदी किनारे खड़े कुछ युवकों देखा तो चिल्लाने लगे।
आवाज सुनकर दूसरे नाव से अरविद को बचाने का प्रयास किया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। लोगों ने काफी प्रयास के बाद शव बरामद कर लिया। स्वजनों को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे गांव में गश्त कर रहे पुलिस वाहन से राजमहल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता निरंजन मंडल ने बताया कि दो भाई एवं दो बहन में अरविद तीसरा था। उसका विवाह हाल ही में तय हुआ था और फरवरी महीने में शादी होनी थी। लेकिन इस हृदय विदारक घटना ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।