Move to Jagran APP

उन्नत कृषि तकनीक का लाभ उठाएं

महिलाएं उठाये उन्नत कृषि तकनीक का लाभ

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 06:44 PM (IST)
उन्नत कृषि तकनीक का लाभ उठाएं
उन्नत कृषि तकनीक का लाभ उठाएं

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण की ओर से आत्मा सभागार में महिला कृषक दिवस पर कार्यशाला लगी। इसका उद्घाटन आत्मा सभागार में पतना प्रखंड की प्रगतिशील महिला किसान निर्मला हांसदा ने दीप जलाकर किया। कार्यशाला में कहा गया कि उन्नत कृषि तकनीक का प्रयोग करके आय दोगुनी की जा सकती है। महिलाओं को बताया गया कि कैसे वे 2022 तक अपनी कृषि आय को बढ़ा सकती हैं। जिले भर से आई महिला किसानों को मूंग की खेती के बारे में बताया गया। इसके लिए खेतों को तैयार करने की जानकारी दी गई।

loksabha election banner

अरहर की खेती के संबंध में अजय कुमार पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि खेत की तैयारी व बुआई का समय कब उपयुक्त है। राजदेव ¨सह ने बताया कि महिलाएं घर पर गोबर से किस प्रकार कपोस्ट तैयार कर खुशहाल हो सकती हैं। चने की वैज्ञानिक खेती के संबंध में भी जानकारी दी गई।

------------------------

होता रहा इंतजार, नहीं पहुंचीं जिप अध्यक्ष : कार्यशाला का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू को करना था। जिला परिषद अध्यक्ष के आने का इंतजार महिला किसान करती रहीं। परंतु महिला किसानों को तब निराशा हाथ लगी जब वह नहीं पहुंची। महिलाओं ने कहा कि किसानों के लिए लगता है उनके पास वक्त नहीं है। इस अवसर पर मंटू कुमार उप परियोजना निदेशक, विष्णुदेव मंडल, राजदेव ¨सह, सबा परवीन व कंचन कुमार सहित काफी संख्या में महिला किसान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.