निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
साहिबगंज : लोक जनशक्ति पार्टी की जिला कमेटी की बैठक सोमवार को स्थानीय सिदो-कान्हु स्टेडि
साहिबगंज : लोक जनशक्ति पार्टी की जिला कमेटी की बैठक सोमवार को स्थानीय सिदो-कान्हु स्टेडियम में हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान ने अध्यक्षता की। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित जिला व वार्ड कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता ने साफ निर्देश दिया है कि लोजपा निकाय चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी देगा। इसके लिए सभी वार्ड के पदाधिकारियों से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी का नाम सौंपने को कहा गया। वार्ड से प्रत्याशी की सूची मिलने के बाद उनमें से ही सबसे योग्य को मौका दिया जाएगा। उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बताया गया कि राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार राज व प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता आगामी 25 फरवरी को साहिबगंज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए सभी को तैयार रहने को कहा गया। मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता देवी, मताल मुर्मू, उत्तम ढोली, ज्योतिष पासवान, बांकेबिहारी पासवान, मनोज केसरी, शंकर वर्मा, शांति देवी, रचना देवी, कल्याणी देवी, मेरी सोरेन, वीना देवी, जितेंद्र दत्ता, मनोज भारती आदि थे।