Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में महिलाएं हुई सशक्त

केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने महिलाओं की उत्थान के लिए कई योजनाएं बनायी है। जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। महिलाएं आज सशक्त हुई है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने रविवार को डाउन हाल में आयोजित महिला मोर्चा के बोरियो विधान सभा स्तरीय सम्मेलन में कही। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए उज्जवला योजना सुकन्या योजना आयुष्मान योजना महिलाओं के नाम पर एक रूपये जमीन रजिस्टरी आदि कई योजनाएं चलायी जा रही है। जिसका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। योजनाओं के लाभ मिलने से महिलाएं सशक्त हो रही है। कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सशक्त बनाने के लिए बहुत काम किया है

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 05:20 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 05:20 PM (IST)
भाजपा सरकार में महिलाएं हुई सशक्त
भाजपा सरकार में महिलाएं हुई सशक्त

साहिबगंज : केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने महिलाओं की उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई है। इसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। महिलाएं आज सशक्त हुई हैं। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह रविवार को डाउन हॉल में आयोजित महिला मोर्चा के बोरियो विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कही। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना, आयुष्मान योजना, महिलाओं के नाम पर एक रुपये जमीन रजिस्ट्री आदि कई योजनाएं चलायी जा रही है। इसका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। योजनाओं के लाभ मिलने से महिलाएं सशक्त हो रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्त बनाने के लिए बहुत काम किया है। अब समय आ गया है कि हम नरेंद्र मोदी का कर्ज चुकाएं। कहा कि सभी महिला कार्यकर्ता चुनाव में जुट जाये। घर-घर जाकर केंद्र व राज्य की उपलब्धियों को लोगों को बताएं। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शीलारानी हेम्ब्रम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं को इसका फायदा मिल रहा है।

loksabha election banner

चुनाव में मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आज से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सभी कार्यकर्ताओं ने जीत का संकल्प लिया। इस दौरान तकरीबन आठ सौ नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चा में योगदान किया। इससे महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने फूलमाला पहचान कर स्वागत किया।

इस मौके पर महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला रजक, जिला अध्यक्ष स्मिता तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा महतो, सुषमा कुमारी, गरिमा देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष पप्पू साह, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, विधायक प्रतिनिधि आंनद मोदी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश गौड़ ,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संगीता सिन्हा, रानी कुमारी, चांदनी देवी, रूबी, अनु कुमारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.