मिर्जाचौकी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के आसन बोना ग्राम में शुक्रवार की देर शाम 24 वर्षीय महिला अंजली हेंब्रम ने अपने घर के छत में लगे हुक में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतिका आंजली हेंब्रम अपने पति मुंशी हांसदा के साथ खाना खाने व पीने को लेकर थोड़ा विवाद हुआ। विवाद के बाद पति मुंशी हांसदा घर से बाहर चला गया। इतनी सी बात को लेकर आंजली हेम्ब्रम ने अपने गले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस सं
मंडरो (साहिबगंज) : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के आसनबोना ग्राम में शुक्रवार की देर शाम 24 वर्षीया महिला अंजली हेंब्रम ने अपने घर की किचन में लगे हुक में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। अंजली हेंब्रम का अपने पति मुंशी हांसदा के साथ खाना खाने व पीने को लेकर कुछ विवाद हुआ। इसके बाद मुंशी हांसदा घर से बाहर चला गया। इतनी सी बात को लेकर अंजली ने अपने गले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतका की सास लुखी हांसदा ने बताया कि अंजली खाना बनाने के लिए किचन में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब उसकी पोती मां को खोजते हुए किचन की ओर गयी तो दरवाजा भीतर से बंद होने पर शोर मचाया। बाद में ग्रामीणों ने आकर देखा कि किचन का दरवाजा बंद है। इसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर जाने पर देखा कि अंजली हेम्ब्रम छत के हुक में साड़ी से झूल गयी है। इस घटना की जानकारी तत्काल मिर्जाचौकी थाना को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना के अवर निरीक्षक शिवनाथ प्रसाद यादव, सहायक अवर निरीक्षक दिलबाग सिंह, अपने सशस्त्र पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।