Move to Jagran APP

दुर्गापुर में महिला की मौत, पति गिरफ्तार

बरहड़वा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में 19 वर्षीय महिला ललिता तुरी की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उसके पति राजकुमार कर्मकार को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 09:13 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 09:13 PM (IST)
दुर्गापुर में महिला की मौत, पति गिरफ्तार
दुर्गापुर में महिला की मौत, पति गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : बरहड़वा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में 19 वर्षीय महिला ललिता तुरी की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उसके पति राजकुमार कर्मकार को गिरफ्तार किया है। दुर्गापुर के श्यामचंद तुरी की पुत्री ललिता देवी का विवाह गांव के ही राजकुमार कर्मकार से छह माह पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। ललिता के पिता ने कहा है कि जब से उनकी पुत्री की शादी हुई तब से उसका दामाद राजकुमार कर्मकार तथा उसके सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री की जहर खिलाकर हत्या कर दी गई है। बरहड़वा थाने में ललिता देवी के पिता श्यामचंद तुरी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर राजकुमार कर्मकार को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.