shaibganj news बोरियो में घर पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
तलबड़िया निवासी मृतका के स्वजन बोरिया थाना प्रभारी से मिलकर माधुरी के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग रह थे। मृतका की मां समिला देवी का दावा है कि उननकी बेटी को भैंसुर मोहन लाल ठाकुर जेठानी अंजू देवी और सास परती देवी प्रताड़ित किया करते थे।
संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो के चसगांवा गांव के सोहन लाल ठाकुर की पत्नी माधुरी कुमारी का शव गुरुवार की रात घर से बरामद किया गया। स्वजनों के मुताबिक उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि मृतका की मां ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
बरहेट की तलबड़िया निवासी मृतका की मां समिला देवी ने बोरियो पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी नौ फरवरी 2022 को बोरियो के चसगांवा निवासी गुरुचरण ठाकुर के बेटे सोहनलाल ठाकुर से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। घर में उसकी बेटी के साथ भैंसुर मोहन लाल ठाकुर, जेठानी अंजू देवी और सास परती देवी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
अचानक 22 सितंबर को उसे सूचना दी गयी कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की मां ने बेटी की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।