बलिदानियों की बदौलत हम और हमारा देश सुरक्षित
संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) कारगिल विजय दिवस पर सोमवार को कारगिल चौक पर स्थित सुब
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : कारगिल विजय दिवस पर सोमवार को कारगिल चौक पर स्थित सुबोध जोनाथन मरांडी की प्रतिमा पर बीडीओ साइमन व थाना प्रभारी कैलाश ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि कारगिल युद्ध में तालझारी के जवान जोनाथन सुबोध मरांडी दुश्मनों से लड़ते लड़ते शहीद हो गए। ऐसे जवानों की आहुति की बदौलत आज हम सुरक्षित हैं। उमा अमृता फाउंडेशन एवं गणपति क्लब की ओर से भी शहीद सुबोध जोनाथन मरांडी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहीद की पत्नी रूथ टुडू को समिति के अध्यक्ष कुमार रजत एवं शुभम सिंह ने शॉल देकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष शुभम सिंह एवं कुमार रजक ने कहा कि कारगिल का युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। इसमें भारत की विजय हुई थी। कार्यक्रम में सीआइ रविशंकर राम, एसआइ बनारसी बाबू, एएसआइ अनंत दुबे, झामुमो प्रखंड सचिव मंजीद अंसारी, लखन पंडित, चरण हांसदा, सोनेलाल ठाकुर, श्रवण प्रसाद, संतोष सिंह, प्रजापति बाबा, राज किशोर दुबे, अभिषेक सिद्धार्थ, सौरव कुमार, अमन कुमार, राजा सिंह, पंकज कुमार, गोलू सिंह, सोनू पासवान, प्रशांत शेखर, अनुज कुमार, चंदन श्रीवास्तव, निधि रॉय, प्रमोद कुमार, अतुल दुबे, सत्यम सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी संजय सिंह, पप्पू पंडित मौजूद थे।
साहिबगंज : कारगिल विजय दिवस पर लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव आकाश पांडेय ने पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान के नेतृत्व में शहर के शहीद चौक पर शहीदों की याद में बने स्मारक पर माल्यार्पण किया। कारगिल युद्ध में बलिदान देनेवालों की याद में मोमबत्ती जलाया। आकाश पांडेय ने कहा कि आज का दिन पूरे देशवासियों के लिए अत्यंत ही गौरव का दिन हैं क्योंकि आज के ही दिन कारगिल युद्ध मे भारतीय सेना के वीर जवानों ने अपनी देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी अदम्य साहस, अपनी कुशल युद्धनीति, अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए कारगिल युद्ध को जीत कर वहाँ की बर्फीली चोटी पर तिरंगा लहराया था। मौके पर ओम पांडेय, कलेशर यादव, आदित्य गुप्ता पिटू, रूपेश साह आदि थे। अखंड भारत सेवा समिति के अध्यक्ष सह शिव सेना जिला प्रमुख मुरलीधर तिवारी के नेतृत्व में भी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मुरलीधर तिवारी ने नगर परिषद साहिबगंज से प्रतिमा स्थल की नियमित साफ-सफाई की मांग की। स्थानीय विधायक अनंत ओझा से शहीद स्मारक के ऊपर शेड लगाने की मांग की। इस अवसर नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष अनवर अली, अखंड भारत सेवा समिति के सचिव श्याम सुंदर पोद्दार, सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद यादव आदि थे।