Move to Jagran APP

साहिबगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा

खतरे के निशान से 83 सेमी ऊपर बह रही गंगा जलस्तर 28.08 मीटर पहुंचा

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 04:47 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:27 PM (IST)
साहिबगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा
साहिबगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिले में गंगा नदी की बाढ़ ने दस्तक दे दी है। जिले में रविवार सुबह गंगा नदी खतरे के निशान से 83 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। इसका जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिले में गंगा नदी का जलस्तर 28.080 मीटर पर है जिसके बढ़ने का संकेत है। सोमवार को सुबह जलस्तर 28.250 मीटर पर रहने की आशंका है जो खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने से गांव के आसपास फैला पानी बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह छह बजे गंगा नदी का जलस्तर बक्सर व पटना में स्थिर था जबकि हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज व फरक्का में बढ़ रहा है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर दियारावासियों की बेचैनी बढ़ गई है। आवागमन के लिए अब लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। गंगा किनारे के गांव टापू बनते जा रहे हैं। दियारा क्षेत्र की सड़कों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। साहिबगंज शहर के निचले रिहायसी इलाके में भी गंगा का पानी फैल रहा है। जिले के दियारा के गांवों में लोग अपने पशुओं के साथ बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से गंगा नदी की बाढ़ पर नजर रखी जा रही है। साहिबगंज, राजमहल, उधवा, तालझारी, बरहड़वा के अंचल अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। टापू बने हैं दियारा के कई गांव

loksabha election banner

साहिबगंज, राजमहल व उधवा दियारा के कई गांव टापू बन गए हैं। शहर के हरिपुर, कमलटोला, मठिया, शोभनपुर भट्ठा सहित अन्य मुहल्ले के निचले इलाके में गंगा नदी के बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। जबकि साहिबगंज के हर प्रसाद, कारगिल दियारा व लालबथानी दियारा के कई टोले व राजमहल के गदाई दियारा के कई टोले टापू बन गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से साहिबगंज, राजमहल, उधवा, बरहड़वा, तालझारी के अंचल अधिकारियों को बाढ़ राहत शिविर लगाने एवं राहत शिविर में प्रत्येक बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पशुपालन विभाग की ओर से पशुचारे का इंतजाम किया जाएगा। राहत शिविरों पर शौचालय व पीने के साफ पानी का इंतजाम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से सभी अंचलों में नाव का अधिग्रहण किया जाएगा। सभी अंचल अधिकारियों को गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद इसपर नजर रखने को कहा गया है।

------------- जिला प्रशासन गंगा नदी की बाढ़ पर नजर रख रहा है। दियारा क्षेत्र में पानी प्रवेश करने की सूचना पर सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त रिपोर्ट पर भी नजर रखी जा रही है।

राजीव रंजन, उपायुक्त, साहिबगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.