Move to Jagran APP

नीचले रिहायशी इलाके में घुस रहा बाढ़ का पानी

गंगा का जलस्तर शुक्रवार सुबह खतरे के निशान से 1.6 मीटर ऊपर चला गया है। शहरी क्षेत्र के रिहायशी निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 05:11 PM (IST)
नीचले रिहायशी इलाके में घुस रहा बाढ़ का पानी
नीचले रिहायशी इलाके में घुस रहा बाढ़ का पानी

साहिबगंज : जिले में गंगा नदी कई दिनों से उफान पर है। गंगा का जलस्तर शुक्रवार सुबह खतरे के निशान से 1.6 मीटर ऊपर चला गया है। शहरी क्षेत्र के रिहायशी निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। उधर दियारा क्षेत्र के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं।

loksabha election banner

उधर जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले में गंगा नदी का जलस्तर कई दिनों से खतरे के निशान से ऊपर है। जल आयोग की ओर से दियारा क्षेत्र के अलावा गंगा किनारे के लोगों को सतर्क किया गया है। बाढ़ से निपटने को लेकर राहत शिविरों की तैयारी भी चल रही है ताकि लोगों को बाढ़ आने पर दियारा क्षेत्रों से और प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर राहत शिविरों में रखा जा सके। साहिबगंज में शुक्रवार को गंगा नदी खतरे के निशान से 1.6 मीटर उपर बह रही है। इस कारण इलाके में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में शुक्रवार सुबह गंगा का जलस्तर 28.320 मीटर पर पहुंच गया है जबकि शनिवार सुबह तक जलस्तर और दो सेंटीमीटर और बढ़ने की संभावना है। गंगा का जलस्तर बक्सर से साहिबगंज तक ज्यादातर स्थानों पर स्थिर रहने की संभावना है।

जिला प्रशासन गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सर्तक है। सभी संबंधित अधिकारी बाढ़ की स्थिति पर नजर है। दियारा क्षेत्र के लोगों के घरों में अभी बाढ़ का पानी नहीं घुसा है। अंचल अधिकारियों से लगातार रिपोर्ट मंगाई जा रही है। - अनुज कुमार प्रसाद, अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधन प्रभारी, साहिबगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.