स्वयंसेवकों ने किया भारतीय नववर्ष का स्वागत
कोरोना के मंडराते खतरों के साये में आरएसएस स्वयंसेवकों ने संघ द्वारा मनाये जाने वाले छह उत्सवों में से एक वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर अपने अपने घरों में रहते हुए अपने परिवार संग विक्रम संवत 2077 का स्वागत किया। इस अवसर विभाग कार्यवाह श्रीकांत कुमार ने सरकार द्वारा लागू किये गए लॉकडाउन का सम्मान व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने घर मे ही परिवार संग मांगलिक तरीके से नववर्ष मनाया। साथ ही उन्होंने सभी स्वयंसेवको से ऐसा ही करने को कहा। उ
साहिबगंज : कोरोना के साए में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नववर्ष मनाया। इस अवसर विभाग कार्यवाह श्रीकांत कुमार ने कहा कि लॉकडाउन का सम्मान व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने घर में ही परिवार संग नववर्ष मनाया। ंउन्होंने बताया कि आज के दिनब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। आज के दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था। भगवान झूलेलाल का आज जन्मदिवस है। आज के दिन से ही बासंती नवरात्र का प्रारंभ व कलशस्थापन किया जाता है। आज के दिन राजा विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त किया था। राज्याभिषेक के साथ विक्रम संवत भी प्रारंभ हुआ था। महर्षि दयानंद द्वारा आर्यसमाज की स्थापना की गई थी। आज महर्षि गौतम का जन्मदिवस है। इसी दिन राजा युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था। इस दिन सूर्य, चन्द्र, मंगल इत्यादि सभी ग्रह नक्षत्र अपनी सर्वाधिक शुभ स्थिति में रहते हैं। यह वैज्ञानिक व खगोलीय गणना पर आधारित मुहूर्त है। जिला प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने बताया कि आरएसएस स्वयंसेवकों के लिए यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आद्य सर संघचालक व संस्थापक परमपूज्य डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस भी है। उन्होंने साहिबगंज स्थित कार्यालय में आद्य सर संघचालक प्रणाम किया। वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर स्वयंसेवकों ने भी आद्य सर संघचालक प्रणाम सहित स्मरण किया साथ ही भगवा ध्वज के समक्ष राष्ट्र को शीघ्र ही परम वैभव के शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर परिवार संग रंगोली, मीठे पकवान, सत्संग, कीर्तन, भजन, अमृत वचन, सत्कर्म संकल्प इत्यादि के साथ नववर्ष का स्वागत किया।