Move to Jagran APP

ग्रामीणों को मिली कानून की जानकारी

जिला विविध सेवा प्राधिकार साहेबगंज के बैनर तले शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के रिसोर्स भवन में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोरंजन कुमार ने ग्रामीणों को कानून सम्बधी जानकारी दी गयी। लोगो को जीवन जीने के साथ कानुन की जानकारी होना अत्यंत ही जरूरी है। चलंत लोक अदालत हर क्षेत्र में घर घर जाकर लोगो को कानून की जानकारी देने का कार्य करती है। किसी भी मुकदमे का निशुल्क समाधान भी किया जाता है। ग्रामीणों शिक्षा

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 07:09 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 07:09 AM (IST)
ग्रामीणों को मिली कानून की जानकारी
ग्रामीणों को मिली कानून की जानकारी

बोरियो (साहिबगंज) : जिला विविध सेवा प्राधिकार साहिबगंज के बैनर तले शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के रिसोर्स भवन  में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें प्राधिकार के सचिव मनोरंजन कुमार ने  ग्रामीणों को कानून संबंधी जानकारी दी। कहा कि लोगों को जीवन जीने के साथ कानून की जानकारी होना अत्यंत ही जरूरी है। चलंत लोक अदालत हर क्षेत्र में  घर-घर जाकर लोगो ंको कानून की जानकारी देने का कार्य करती है। किसी भी मुकदमे का नि:शुल्क समाधान भी किया जाता है। ग्रामीणों शिक्षा  को शिक्षा का  अधिकार, सरकार की संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी  दी गई। पीएलए के सदस्य शिव शंकर दुबे ने ग्रामीणों को चलंत लोक अदालत वाहन की महत्ता की विस्तृत जानकारी दी। बच्चा चोर अफवाह व सड़क जाम से होनेवाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। कहा गया कि किसी भी नागरिक को  कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण कारी कानून की जानकारी दी गई। मौके पर बीपीओ रजनीश पराशर, मनीष कुमार, सीआइ संजय कुमार गुप्ता,  नवीन कुमार निर्माण, पीएलवी  वंदना कुमारी, सुनील कुमार यादव, मार्था मरांडी, सुमित रक्षित, अखिलेश सिंह, मो. फारूख आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.