कोरोना वायरस के बारे में ग्रामीणों को किया जागरूक
संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) कोरोना वायरस से बचाव के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन के लो
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : कोरोना वायरस से बचाव के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गुरुवार को कासा बोरियो संस्था के संयोजक दिलीप कुमार राम ने राजमहल व तालझारी प्रखंड में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान जगह जगह पर कोरोना वायरस संबंधित पोस्टर भी लगाए। संस्था के संयोजक ने कहा कि जागरूकता ही कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन देश के लोगों के हित के लिए किया गया है। इसे किसी का निर्देश न समझें। इसे अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझते हुए पालन करें। बेवजह घरों से बाहर न निकलें। अगर कोई जरूरी काम हो भी घर से बाहर जाएं। बार-बार हाथों से आंख, नाक, मुंह को छूने से बचें। कोरोना वायरस टच टू टच फैलता है। खाने से पहले कम से कम 20 से 30 सेकंड तक हैंडवॉश या साबुन से हाथ धोएं। इस दौरान संस्था के जोसेफ मुर्मू, वर्षा कुमारी, गौरव ठाकुर आदि मौजूद थे।