ग्राम प्रधान को मिली रसीद
बरहेट प्रखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के बीच शुक्रवार को बरहेट अंचल के नाजिर मणिकांत ने अंचल क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के बीच खजाना राशिद का वितरण किया। बरहेट अंचल क्षेत्र के ग्राम प्रधान बेटका मुर्मू करान सोरेन बड़ामैसा पहाड़िया बैजल हांसदा मौसा पहाड़िया संगा बेसरातालामय किस्कू को शुक्रवार को अंचल क्षेत्र के लगभग 7 ग्राम प्रधानों के बीच खजाना रसीद दिया गया। इस मौके पर अंचल नाजिर मणिकांत ने बताया कि बरहेट अंचल क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के बीच बारी बारी से खजाना रसीद का फॉर्म वितरण शुरू कर दिया गया है तथा अब ग्राम प्रधानों के द्वारा गांव स्तर पर अपने अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधान खजाना रसीद जमा करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम प्रधानों
बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट प्रखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के बीच शुक्रवार को बरहेट अंचल के नाजिर मणिकांत ने खजाना रसीद का वितरण किया। ग्राम प्रधान बेटका मुर्मू, करान सोरेन, बड़ामैसा पहाड़िया, बैजल हांसदा, मौसा पहाड़िया, संगा बेसरा, तालामय किस्कू को शुक्रवार को खजाना रसीद दी गई।अंचल नाजिर मणिकांत ने बताया कि बरहेट अंचल क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के बीच बारी-बारी से खजाना रसीद का वितरण शुरू कर दिया गया है। अब ग्राम प्रधान गांव स्तर पर रसीद काट सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम प्रधान को 50 पीस का एक-एक सेट दिया जा रहा है। इससे वह अपने क्षेत्र की जमीन से संबंधित लगान जमा करा सकते हैं। ज्ञात हो कि विगत कई माह से बरहेट अंचल क्षेत्र में रसीद नहीं मिल रही थी। सरकार ने लगान जमा करने की आनलाइन व्यवस्था की थी। रसीद मिलने के बाद पुन: ऑफलाइन लगान जमा होने लगेगा।