बच्चों ने भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की शपथ
संसू, उधवा (साहिबगंज) : जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड साहेबगंज के द्वारा बुधवार को उधवा प्रखंड के राजकी
संसू, उधवा (साहिबगंज) : जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड साहेबगंज के द्वारा बुधवार को उधवा प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय उधवा में कार्यक्रम का आयोजन कर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड नेयाज इशरत ने संबोधित करते हुए उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं को बताया कि भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। सभी नागरिकों को संस्थाओं को देश की विकास के लिए ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सतर्कता जागरूकता अभियान चलाकर भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ है।
मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच विशेष क्विज हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋतु कुमारी, द्वितीय स्थान अंशु कुमारी एवं तृतीय सारा दास ने हासिल की। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संस्था द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर नवो कुमार सिन्हा, प्रभारी प्रधानाध्यापक मिसिल टुडू, अनिल प्रमाणिक, सकलदेव मंडल, ओमप्रकाश आर्य, संतोष भगत, एजाजुल हक सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।