Move to Jagran APP

मुंबई में उधवा के मछली बिक्रेता की हत्या

संवाद सहयोगी उधवा (साहिबगंज) उत्तरी बेगमगंज पंचायत अंतर्गत शेखू टोला गांव के एक व्यक्ति की महाराष्ट्र के मुंबई में पीट कर हत्या कर दी गई है। मामला चंदा का बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 09:58 PM (IST)
मुंबई में उधवा के मछली बिक्रेता की हत्या
मुंबई में उधवा के मछली बिक्रेता की हत्या

संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज): उत्तरी बेगमगंज पंचायत अंतर्गत शेखू टोला गांव के एक व्यक्ति की महाराष्ट्र के मुंबई में पीट कर हत्या कर दी गई है। मामला चंदा का बताया जा रहा है।

loksabha election banner

उत्तरी बेगमगंज पंचायत के शेखू टोला निवासी असीउद्दीन शेख एक माह पूर्व मुंबई गया था। वह वहां मछली बेचने का काम करता था। रोज की तरह वह शुक्रवार को बांद्रा स्थित एक मस्जिद के पास देर शाम तकरीबन चार बजे मछली बेच रहा था। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने मछली विक्रेता से चंदा स्वरूप एक हजार रुपये की मांग की। वहीं उक्त व्यक्ति ने चंदा में साढ़े तीन सौ रुपये दिए। इसी दौरान अराजक तत्वों ने मछली विक्रेता असीउद्दीन शेख से उलझ गए और अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस से उनके पैतृक आवास भेज दिया गया था। रविवार सुबह शव के पहुंचने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया है। वही असीउद्दीन शेख की असामयिक मृत्यु से स्वजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार में एक मात्र असाउद्दीन शेख ही मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चे व परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.