नशाखुरानी का शिकार हुए बिहार के दो रेलयात्री
नशा खुरानी का शिकार हुए दो लोगों को जीआरपी पुलिस ने साहिबगंज स्टेशन में ब्रह्मपुत्र मेल से उतार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार गौरीशंकर साह (
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 06:48 PM (IST)
साहिबगंज : नशाखुरानी का शिकार हुए दो रेल यात्रियों को जीआरपी पुलिस ने साहिबगंज स्टेशन में ब्रह्मापुत्र मेल से उतारकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार गौरीशंकर साह (85) व हरदेव (70) ब्रह्मपुत्र मेल से असम से लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों नशाखुरानी गिरोह का शिकार बन गए। गौरी शंकर साह बिहार के बक्सर व हरदेव नवादा का निवासी है। गौरी शंकर की पत्नी ने जीआरपी को बताया कि मालदा के पहले कुछ युवकों ने उसे तंबाकू खिला दिया गया था, जिसके बाद से दोनों बेहोश हो गए। बहरहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें