Move to Jagran APP

जमीन विवाद में दो पक्षों भिड़े, 19 लोग घायल

राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत के झब्बु डाक्टर टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए भीड़ंत में दोनों पक्ष से कुल 19 लोग घायल हो गए।घायलों में चार की हालत गंभीर है।घायलों में पांच महिला भी शामिल है।राधानगर पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में भेजा गया है। क्या है मामला विवादित जमीन पर मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से किशोर मंडल तथा बबलु साहा के परिवार के बीच विवाद है।इस संबंध में गांव में दो बार पंचायत भी हुआ है।किशोर मंडल का कहना है कि लंबे समय से जमीन पर उसका कब्जा है।जबकि इस संबंध में दूसरे पक्ष का दावा है कि जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। सुनील

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:16 AM (IST)
जमीन विवाद में दो पक्षों भिड़े, 19 लोग घायल
जमीन विवाद में दो पक्षों भिड़े, 19 लोग घायल

उधवा (साहिबगंज): राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत के झब्बू डाक्टर टोला में शनिवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष से कुल 19 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। घायलों में पांच महिला भी हैं। राधानगर पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में भेजा है।

loksabha election banner

क्या है मामला: विवादित जमीन पर मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से किशोर मंडल तथा बबलू साहा के परिवार के बीच विवाद है। इस संबंध में गांव में दो बार पंचायत भी हुई है। किशोर मंडल का कहना है कि लंबे समय से जमीन पर उसका कब्जा है। जबकि दूसरे पक्ष के बबलू साहा का दावा है कि जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। सुनील साहा की पत्नी अंजलि देवी (30) ने इस संबंध में राधानगर थाने में लिखित रूप में शिकायत दर्ज कराई है। कहा गया है कि वह शनिवार सुबह अपने घर के बाहर लकड़ी सूखने दी थी। इसी बीच विपक्षी किशोर मंडल तथा डोमन मंडल ने उसके साथ मारपीट की और कीचड़ में फेंक दिया। कुछ और लोगों ने किशोर मंडल के पक्ष से मजमा बनाकर मारपीट शुरू कर दिया जिससे उसके पक्ष के सुनील साहा, तोता साहा, छोटू साहा, विष्णु साहा, अंजलि देवी तथा बलराम साहा घायल हो गए। वहीं किशोर मंडल का कहना है कि जमीन पर लंबे समय से वह निवास करते आ रहे हैं लेकिन बबरू साहा, रतन साहा व संजीव साहा  तथा उसके परिवार का सदस्य जबरन जमीन पर कब्जा करने के लिए उसके साथ मारपीट की है। मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के किशोर मंडल, दीपक मंडल तथा सुजीत मंडल घायल हो गए हैं। इस घटना में सनोका देवी, सावित्री देवी, रेखा देवी, टुनिया देवी, कृष्णा मंडल, अरुण मंडल, हरिबोल मंडल, डोमन मंडल, दीपक मंडल, सीतेश मंडल, चिन्टू कुमार, रामू मंडल भी घायल हो गए हैं। पुलिस दोनों मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.