Move to Jagran APP

दो मंत्री करेंगे साहिबगंज व पाकुड़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज ) झारखंड सरकार के दो मंत्री पांच अक्टूबर को साहिब

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 04:40 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 04:40 PM (IST)
दो मंत्री करेंगे साहिबगंज व पाकुड़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
दो मंत्री करेंगे साहिबगंज व पाकुड़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज ) : झारखंड सरकार के दो मंत्री पांच अक्टूबर को साहिबगंज जिला के बरहड़वा व पाकुड़ जिला के सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान धान फसल की क्षति का आकलन करेंगे। साथ ही आमजनों की समस्या से भी अवगत होंगे। यह जानकारी दूरभाष पर बुधवार को पाकुड़ विधानसभा के विधायक सह मंत्री आलमगीर आलम ने दी। मंत्री ने बताया कि कृषि सह सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख से वार्ता कर कार्यक्रम तय किया गया है। पिछले दिनों अतिवृष्टि के कारण बरहड़वा के गुमानी व करनी नदी किनारे बसे गांव एवं बरहड़वा प्रखंड के नीचले हिस्से पश्चिम बंगाल के बार्डर पर बसे गांव के दर्जनों पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस गया था। इससे काफी नुकसान हुआ है। सड़क भी बाढ़ की चपेट में आने से प्रभावित हुआ है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

prime article banner

बरहड़वा प्रखंड में सबसे ज्यादा धान फसल की क्षति हुई है। वहीं पाकुड़ प्रखंड में भी कुछ पंचायतों में बाढ़ से लोग प्रभावित हुए हैं। वहां भी भारी मात्रा में धान फसल की क्षति हुई है। बाढ़ की वजह से जनता की समस्या पर झारखंड सरकार गंभीर है। सूबे की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बरहड़वा व पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से हुई क्षति से संबंधित वार्ता हुई है। दोनों प्रखंडों में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन के लिए बादल पत्रलेख का कार्यक्रम तय हुआ है। किसानों की फसल की क्षति पूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। उपायुक्त के जांच प्रतिवेदन के आकलन व मूल्यांकन के आधार पर फसल का मुआवजा तय किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.