उधवा में आग से दो घर जले
उधवा(साहिबगंज) राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिम प्राणपुर पंचायत के घासी टोला में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। इस घटना दो घर जलकर राख हो गए। चौधरी शेख के घर में महिलाएं खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक आग लग गई।
उधवा(साहिबगंज): राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिम प्राणपुर पंचायत के घासी टोला में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। इस घटना दो घर जलकर राख हो गए। चौधरी शेख के घर में महिलाएं खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपेटे पड़ोसी मिनाजोर शेख के घर तक पहुंच गई। दोनों घर तबाह हो गए। दोनों घरों में रखे गए लाखों रुपये का सामान जल गए। समय पर आसपास के लोग आग बुझाने में मदद नहीं करते तो घासी टोला गांव में ज्यादा क्षति होती। ग्रामीणों ने चापाकल के पानी से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों ने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।