निरीक्षण में सदर अस्पताल से दो डॉक्टर गायब
सिविल सर्जन डा. डीएन सिंह ने गुरूवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सिविल सर्जन परिचायका कक्ष ओपीडी समेत कई वार्डों का निरीक्षण किया। सदर अस्पताल में मौजूद पंजी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सक ओपीडी से गायब पाया गया। जिसमें डा. रणविजय कुमार व डा. गुंजन शामिल है। अस्पताल परिसर में मरीजों की काफी भीड़ लगी थी। मरीज अपनी बारी के इंतजार में खंडे थे। मरीजों ने मात्र एक चिकित्सकों को देखकर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। मात्र एक चिकित्सक डा.
साहिबगंज: सिविल सर्जन डॉ. डीएन सिंह ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिचायिका कक्ष, ओपीडी समेत कई वार्डो की स्थिति को देखा। इस दौरान दो चिकित्सक ओपीडी से गायब मिले। इसमें डॉ. रणविजय कुमार व डॉ. गुंजन है। इससे अस्पताल परिसर में मरीजों की काफी भीड़ लगी थी। मरीज अपनी बारी के लिए चिकित्सक के इंतजार में खड़े थे। मरीजों ने मात्र एक चिकित्सक को देखकर सीएस से नाराजगी जताई। मात्र एक चिकित्सक डॉ. आरपी दास मरीजों की जांच कर रहे थे। सिविल सर्जन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार लगी हुई है। मात्र एक चिकित्सक की अस्पताल में मौजूद हैं। डॉ. रणविजय कुमार व डॉ. गुंजन कुमार ड्यूटी से गायब मिले। डॉ. देवेश कुमार भी विलंब से अस्पताल पहुंचे। सिविल सर्जन ने कहा कि सभी चिकित्सकों को रजिस्टर अस्पताल में ही रखना है जबकि किसी भी चिकित्सक के पास रजिस्टर नहीं पाया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि गायब दोनों चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कहा कि चिकित्सा में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों को बख्सा नहीं जायेगा।