भाजपाइयों ने राजमहल में लगाए फलदार पौधे
पौधारोपण के पूर्व कार्यकर्ताओं ने रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:00 PM (IST)
राजमहल : रविवार को राजमहल नगर इकाई की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम के तहत फलदार पौधे लगाए गए। पौधारोपण के पूर्व कार्यकर्ताओं ने रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनी। नगर भाजपा अध्यक्ष उमाकांत मंडल की अगुवाई एवं कार्यकर्ताओं संजीव डे, किशोर जैन, संतोष यादव, अजय चौधरी, कार्तिक साहा, उज्ज्वल मंडल, नपं उपाध्यक्ष पार्थ कुमार दत्ता, आलोक राय, दीपक चंद्रवंशी, ओमप्रकाश साहा, अर्जुन प्रमाणिक, भूदेव कुमार सहित अन्य की उपस्थिति में सूर्यदेव घाट के नजदीक पौधरोपण किया गया। दूसरी ओर भाजपाई मनोज कुमार साहा, मुन्ना खान के संग जिला परिषद सदस्या लिलि हांसदा ने भी ग्रामीण क्षेत्र में पौधारोपण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें