सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलटा, पुत्र की मौत, पिता जख्मी
तालझारी-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर कल्याणचक सबडहरा रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिससे ट्रैक्टर चालक शेषनाथ यादव की मौत हो गई। वहीं शेषनाथ यादव के पिता धर्मराज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर साहिबगंज से तीनपहाड़ जा रहा था। इसी क्रम में थाना राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणचक सबडहरा रेलवे फाटक के समीप असंतुलित हो पलट गया। जिससे चालक शेषनाथ यादव को सिर पर गंभीर चोट लगी। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल इलाज हेतु अस्पताल ले जाया जा रहा था परन्तु रास्ते में ही वे दम तोड़ दिया। जबिक ट्रैक्टर पर सवार चालक के पिता धर्म
तालझारी/तीनपहाड़ (साहिबगंज) : तालझारी-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर कल्याणचक सबडहरा रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह सीमेंट लदे एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण ट्रैक्टर चालक शेषनाथ यादव की मौत हो गई। वहीं शेषनाथ यादव के पिता धर्मराज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सीमेंट से लदा ट्रैक्टर साहिबगंज से तीनपहाड़ जा रहा था। इसी क्रम में राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक सबडहरा रेलवे फाटक के समीप असंतुलित हो पलट गया। चालक शेषनाथ यादव ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन इसके बावजूद वह टैक्टर की चपेट में आ गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि ट्रैक्टर पर सवार चालक के पिता धर्मराज यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज सदर अस्प्ताल में चल रहा है। वे साहिबगंज के शोभनपुर भट्टा के निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने घटना स्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। राजमहल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।