मिर्जाचौकी में एक ही घर के तीन सदस्य संक्रमित
संवाद सहयोगी मंडरो मिर्जाचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कोरोना जांच के लिए कै
संवाद सहयोगी, मंडरो : मिर्जाचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया। इसमें लोगों की जांच किट के माध्यम से की गई। सात लोगों की कोरोना जांच की गई जिनमें एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमित पाए गए लोगों को चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नित्यानंद सिंह ने होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी। लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी समय समय पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल अवश्य करें और घर से बाहर निकलते वक्त मास्क अवश्य लगाएं और दूसरों को भी मास्क लगाने को कहें।
मिर्जाचौकी में 30 लोगों को लगा टीका
मंडरो : मिर्जाचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को शिविर लगाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के 30 महिला व पुरुषों को कोविड-19 का टीका लगाया। चिकित्सा पदाधिकारी नित्यानंद सिंह ने लोगों से कहा कि मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नित्यानंद सिंह, एलटी नरेश कुमार, एएनएम सुभाषनी सिन्हा, फार्मासिस्ट विजय कुमार, ऑपरेटर शुभम कुमार, महेंद्र पासवान, रामनाथ रजक आदि थे।
बोरियो में 133 लोगों को लगा टीका
बोरियो : प्रखंड के 133 लोगों को शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पेशल ड्राइव के तहत कोरोनारोधी टीका लगाया गया। मौके पर डॉ. विवेक भारती, डॉ. बिनोद कुमार, डॉ. पंकज, एएनएम हेना कौशर, पूजा कुमारी, वीणा कुमारी, शिक्षक अनमोल झा, अनिल कुमार यादव आदि थे।
तालझारी में 125 लोगों को लगा टीका
तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी प्रखंड की छह पंचायत में कोरोना टीकाकरण व जांच के लिए शनिवार को विशेष कैंप लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार ने बताया कि कुल छह पंचायत में लगे शिविरों में कुल 125 को टीका लगाया गया तथा आरटीपीसीआर जांच के लिए 111 तथा ट्रू नेट से जांच के लिए 100 लोगों का स्वाव संग्रह किया गया। जफर आलम, मदन मंडल, रंजीत सिंह, विनय कुमार, चंदन पीयूष, शमीम अहमद, शुभम भगत, अशरफ अली आदि मौजूद थे।