ट्रक चालकों से लूट में तीन आरोपित धराए
बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के बालीडीह गांव के आगे पुल के पास ट्रक चालकों के साथ हुए लूट कांड मामले में बोरियो पुलिस ने गुरूवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश टुडू ने बताया कि कांड में संलिप्त बालीडीह के लक्ष्मण मुर्मू थोमस मुर्मू एवं बोरियो संथाली के पप्पू मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गयाढ्ढ थाना प्रभारी ने बताया कि कांड में लूटे गए राशि में से 12000 रूपए एवं एक मोबाईल भी बरामद किया है। कांड का अनुसंधान चल रहा है। थाना प्रभारी ने बता
बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो-बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर बालीडीह गांव के आगे पुल के पास मंगलवार की रात छह ट्रक चालकों से लूट मामले में बोरियो पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश टुडू ने बताया कि कांड में संलिप्त बालीडीह के लक्ष्मण मुर्मू, थॉमस मुर्मू एवं बोरियो संताली के पप्पू मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लूट गए 12,000 रुपये व एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। अनुसंधान चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बहुत जल्द कांड का खुलासा कर लिया जाएगा। मालूम हो कि मंगलवार की देर रात्रि नकाबपोश अपराधियों ने गिट्टी लदे छह ट्रकों से तकरीबन एक लाख रुपये लूट लिया था। बालीडीह पुल के पास 14 लोगों ने सड़क पर पत्थर लगाकर कर घटना को अंजाम दिया था। ट्रक गिट्टी लेकर बिहार जा रहा था। ट्रक डब्ल्यूबी 59 बी 7114, डब्ल्यूबी 57 डी 0987, डब्ल्यूबी 57 सी 9878, डब्ल्यूबी 57 डी 3014 एवं दो अन्य ट्रकों के ड्राइवर से हथियार के बल पर लूटपाट की गई थी। पश्चिम बंगाल के उरीदनगर निवासी अमेद शेख से नगद 15 हजार, पश्चिम बंगाल के चांदपुर के टोररजामूल शेख से 18 हजार नगद, चांदपुर के ही सदाकत शेख से 20 हजार नगद एवं अन्य दो अन्य चालकों से करीब 40 हजार रुपए लूटे गए थे।