सोए रहे गृहस्वामी, चोरों ने उड़ा लिए लाखों के सामान
बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेट बाजार स्थित कृष्ण कुमार दत्ता के घर से शुक्रवार की रात अज्ञात चोर द्वारा लाखों रुपए की समान चोरी कर ली गई। इस बाबत कृष्णा दत्ता ने बरहेट थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में पुलिस को बताया गया कि वह ऊपर के कमरे में सोया था। सुबह ¨नद खुलने पर जब नीचे आया तो देखा की कमरा का समान बिखरा पड़ा हुआ। बक्सा भी गायब था। जिसमे नगद
बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेट बाजार स्थित कृष्ण कुमार दत्ता के घर से शुक्रवार की रात चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति उड़ा ली। इस बाबत कृष्णा दत्ता ने बरहेट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दत्ता ने पुलिस को बताया कि वे अपने घर के ऊपरी मंजिल के कमरे में सोए थे। सुबह नींद खुलने पर जब नीचे आए तो देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बक्सा भी गायब था। जिसमे नगद 80 हजार रुपये, डेढ़ भर सोना तथा चांदी का माला व अन्य कागजात रखा था। खोजबीन के बाद बक्सा घर के पीछे बाड़ी में मिला, लेकिन बक्से से सारा सामान गायब था। मामले की जानकारी बरहेट थाना को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ जगदेव पाहन, दिनानाथ केसरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बक्से की जांच भी की। इधर थाना प्रभारी ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले छानबीन कर रही है।