Move to Jagran APP

झारखंड में मौसम का बदलता मिजाज: कभी चिलचिलाती धूप तो कभी तेज बारिश से लोग परेशान,कहर ढा रहा मौसमी बीमारी

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। धूप छांव और बारिश के खेल से लोग मौसमी बीमारी के शिकार हो रहे हैं। अस्‍पतालों में भीड़ देखने को मिल रही है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Mon, 29 May 2023 12:21 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 12:32 PM (IST)
झारखंड में मौसम का बदलता मिजाज: कभी चिलचिलाती धूप तो कभी तेज बारिश से लोग परेशान,कहर ढा रहा मौसमी बीमारी
झारखंड में मौसम का लगातार बदलता मिजाज कभी धूप तो कभी बारिश।

जासं, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों रुक-रुककर हुई वर्षा व तेज सतही हवा के कारण जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं रविवार को तेज धूप ने फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी। यद्यपि तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं होने का आंकड़ा भी सामने आया है।

loksabha election banner

मौसमी बीमारी लोगों को पहुंचा रहा अस्‍पताल

बता दें कि गत दिनों हुई वर्षा से पूरे राज्य का तापमान का स्तर 40 के नीचे पहुंच चुका है। लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं रांची में देर रात लोगों को ठंड का भी अहसास होने लगा है। एसी-कूलर को बंद करना पड़ रहा है। वहीं, रिम्स व सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अस्पतालों के ओपीडी में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज मौसमी बीमारी से पीड़ित पहुंच रहे हैं।

बारिश ने दिलाई चिलचिलाती धूप व गर्मी से राहत

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 16.4 मिमी गुमला के पालकोट में रिकार्ड की गई है।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 37.8 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रांची का रिकार्ड किया गया। मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण राज्य के सभी जिलों का तापमान 40 के नीचे पहुंच गया है। तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की कमी रिकार्ड की गई है।

सोमवार को मौसम शुष्‍क रहने की संभावना

आज राजधानी समेत पूरे राज्य में दोपहर मौसम के शुष्क बने रहने और देर शाम तेज सतही हवा बहने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने आमजनों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम में पेड़ के नीचे, बिजली के पोल के नीचे, खेतों में जाने से बचें।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, मानसून आने तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मानसून पूर्व की गतिविधियां अब मौसम को प्रभावित करेंगी। इससे मानसून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के मौसम में उतार-चढ़ाव होगा। यद्यपि सतही हवा का असर रहेगा।

पूरे राज्‍य में गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश होने का अलर्ट

रविवार को राजधानी में सतही हवा का असर कम देखने को मिला। मौसम विभाग रांची ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा की संभावना है। साथ ही ठंडर एक्टीविटी के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की भी संभावना है।

वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में वर्षा के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात होने की संभावना है। इस कारण लोगों को सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है।

अगले पांच दिनों तक राज्य में कुछ ऐसा रहेगा मौसम 

29 मई: पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा।

30 मई: राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

31 मई: राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

01 जून : पूरे राज्य में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

कुछ ऐसा रहेगा राजधानी का तापमान

29 मई: शाम के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 37 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान।

30 मई: आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 37 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान।

31 मई: आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान।

01 जून: आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.