अंधविश्वास की उपज है डायन : पांडेय
तीनपहाड़ (साहिबगंज) : तालझारी प्रखंड अंतर्गत वृंदावन अनुसूचित जनजातीय आवासीय विद्यालय में मंगलवार
तीनपहाड़ (साहिबगंज) : तालझारी प्रखंड अंतर्गत वृंदावन अनुसूचित जनजातीय आवासीय विद्यालय में मंगलवार को विधिक जागरूक शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राजमहल अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव नीरज कुमार ने की। मंच संचालक अधिवक्ता अनंत कुमार राय ने किया। इस दौरान प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडेय ने उपस्थित स्कूली बच्चों के समकक्ष सरहुल पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान, अधिकार व कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साथ समाज में जो डायन प्रथा चली आ रही है उसके बारे में कहा कि आधुनिक विज्ञान में सिद्ध हुआ है कि कही ऐसा कुछ नहीं है। लोग अंध विश्वास में न आए और न ही किसी को आने दे। वही उपस्थित बच्चों को भ्रूण परीक्षण जैसे अपराध के बारे में भी बताया व जानकारी दी। साथ ही साथ शिक्षा का अधिकार, एंटी रै¨गग, बाल विवाह जैसे अपराध के बारे में भी जागरूक किया। वही मंच के अधिवक्ता अनन्त कुमार राय ने भी उपस्थित बच्चों को कानून के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। अपने संबोधन में अधिवक्ता ओम प्रकाश ¨सह ने कानून के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अशोक कुमार, संजीत कुमार मंडल, सेमि माल्टो, बिद्यालय प्रधानाध्यपक रामनंदन भगत, दीपक ¨सह के सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।