Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में गरीबों का भला नहीं

शिबू सौरेन महाविघालय परिसर में झामुमो बूथ स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत पूर्व विधायक लोबिन हैंम्ब्रम एंव युवा मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजय हेंम्बम एवं जिला प्रवक्क्ता मो0 सलीम अंन्सारी के द्वारा पार्टी के झंण्डोउत्लन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूर्व विधायक लोबिन हैंम्बम ने प्रशिक्षण शिविर में आए कार्यकर्ताओं को अगामी विधान सभा चुनाव में पंचायत स्तरीय बुथ स्तर पर कमिटि का गठन करते हुए। प्रत्येक बुथ को सशक्त बनाने पर जोर दिया उन्होने भाजपा सरकार पर सिधा हमला करते हुए कहे की भाजपा सरकार में गरीबों का भला नहीं हो सकता बड़े बड़े उद्योग लगाकर गरीब लचार आदिवासी के जमीन को हड़पा जा रहा हे एसपीटी एक्ट का खुल्लम खुल्ला उल्लंघ

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 09:52 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 09:52 AM (IST)
भाजपा सरकार में गरीबों का भला नहीं
भाजपा सरकार में गरीबों का भला नहीं

बोरियो (साहिबगंज) : शिबू सोरेन महाविद्यालय परिसर में  बुधवार को झामुमो का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। शुरुआत पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम, युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अजय हेंब्रम एवं जिला प्रवक्ता मो सलीम अंसारी ने पार्टी का ध्वजारोहण कर किया। पूर्व विधायक ने इसमें आए कार्यकर्ताओं को अलग अलग बूथों की जिम्मेदारी दी गई। प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों का भला नहीं हो सकता। बड़े बड़े उद्योग लगाकर गरीब- लाचार आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है। एसपीटी एक्ट का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है। लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इस वजह से पलायन हो रहा हे। बड़े लोग बड़े हो रहे हैं तो गरीब और गरीब हो रहे हैं। लोग बेरोजगार भी हो रहे हैं। आदिवासी एवं गैर आदिवासी का पलायन महानगर की ओर हो रहा है। सरकार की ओर से कोई रोजगार नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं से बूथ जीतो चुनाव जीतो का नारा दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुत कम वोट से हार हुई थी। लेकिन इस चुनाव में झामुमो कार्यकर्ताओ को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर झामुमो की सरकार बनाने की अपील की। युवा नेता अजय हेम्ब्रम ने झामुमो कार्यकर्ताओं को सजग रहने को कहा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में झामुमो की लहर बह रही है। सरकार बननी तय है। सभी पंचायत में युवा मोर्चा, छात्र मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को  आगामी विधान सभा चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। मंच संचालन मो सलीम अंसारी ने की। इस मौके पर शामू बास्की, रिजवान अंसारी, मंडल मरांडी, अर्जुन रजक, पौलुष मुर्मू, स्टीफन मुर्मू, सुरेश मरांडी, सोनिया टुडू, सरिता देवी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.