ताला की सक्रियता से दावेदारों के होश उड़े
बोरियो के भाजपा विधायक ताला मरांडी के अगुवाई में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सीएम के स्वागत में बोरियो-बरहेट सीमा के तेलो में भव्य स्वागत के लिए बाईक रैली निकाली। विघायक के सक्रियता से अन्य संभावित प्रत्याशी के होश उड़ गएढ्ढ विधायक ने शिबू सोरेन इन्टर कॉलेज परिसर से सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बोरियो सीमा पहुंच कर स्वागत किया। बोरियो ग्वाला मोड़ कार्यक्रम स्थल में भाजपा के बैनर-पोस्टर से पाटा गया था। विधायक श्री मरांडी ने कहा कि वे भाजपा के सिपाही हैं। पार्टी गाईड
संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो के भाजपा विधायक ताला मरांडी की अगुवाई में शनिवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम रघुवर दास का स्वागत किया। सभी बोरियो-बरहेट सीमा पर स्थित तेलो में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे। विधायक की सक्रियता से अन्य संभावित प्रत्याशियों के होश उड़ गए। विधायक दोपहर में शिबू सोरेन इंटर कॉलेज परिसर पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद बरहेट की सीमा पर पहुंच कर स्वागत किया। बोरियो ग्वाला मोड़ कार्यक्रम स्थल में भाजपा के बैनर-पोस्टर से पाटा गया था। विधायक ने कहा कि वे भाजपा के सिपाही हैं। पार्टी गाइड लाइन के अनुरूप अपना कर्तव्य निभाएंगे। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामल दत्ता, तालझारी विधायक प्रतिनिधि मंटू राय, बोआरीजोर प्रखंड अध्यक्ष ओंमकार साह, राजकुमार, रामबालक प्रसाद, राजकुमार, मंडरो के अजय भगत उर्फ लडडू, भुवनेश्वर तुरी, धर्मा साह, संतोष साह, विजय यादव, नरेंद्र शर्मा, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार साह आदि थे।