जल संचयन के लिए गांवों में बनी टीम
सदर प्रखंड स्थित सभागार में शुक्रवार को बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने समीक्षा बैठक की। बैठक में मुखियापंचायत सेवक व रोजगार सेवक मौजूद थे। बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने प्रखंड में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की। अपूर्ण पीएम आवास को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। वहीं जल संचयन को लेकर कई दिशा निर्देश दिये। कहा जल संचयन को लेकर टीम गठन करने की बात कही। इस मौके पर बीपीओ श्वेता कुमारी कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार पांडेय जेई सुप्रिया कुमार मुखिया सुनिता देवी आदि मौजूद थे। बरहडवा पतना प्रखंड मुख्यालय मे शुक्रवार
साहिबगंज: सदर प्रखंड स्थित सभागार में शुक्रवार को बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने समीक्षा बैठक की। बीडीओ ने प्रखंड में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की। अपूर्ण पीएम आवास को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं जल संचयन को लेकर कई दिशा निर्देश दिए । कहा जल संचयन को लेकर टीम बनाएं। मौके पर बीपीओ श्वेता कुमारी, कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार पांडेय, जेई सुप्रिया कुमार, मुखिया सुनिता देवी आदि मौजूद थे।
बरहड़वा में पतना प्रखंड में शुक्रवार को जल संचयन को लेकर प्रखंड के सभी मुखिया की बैठक बीडीओ चंदन कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। इसमें जल संचयन अभियान पर चर्चा की गई। बीडीओ ने सभी मुखिया को पंचायत में टीम गठन कर मनरेगा से प्रत्येक गांव में टीसीबी बनाने का निर्देश दिया। जल संचयन कि दिशा में सभी लोग तत्परता से कार्य करे। इस मौके पर मुखिया सुनिल टुडू, मदन हांसदा, शमशेर अली, चांद सोरेन, लुखी हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।