डॉ.राधाकृष्णन के बताएं मार्गों पर चलने का ले संकल्प
पाकुड.: स्थानीय जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को स्कूली छात्राओं की ओर से शिक्षक ि
पाकुड.: स्थानीय जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को स्कूली छात्राओं की ओर से शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन भूगर्भ शास्त्री कृष्ण कुमार भगत, प्रधानाचार्य चंचल प्रसाद सिन्हा व कैलाश झा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथियों ने भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
भूगर्भ शास्त्री ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. कृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताएं मार्गों पर चलने का संकल्प लें। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। सभी शिक्षकों को अपना आचरण सही रखते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। गुरु को हमेशा भगवान का रूप मन गया है, इसलिए सभी शिक्षकों का कर्तव्य है कि वे सदाचारी रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। गुरु शिष्य के संबंध को मजबूत बनाएं। शिष्य अपने गुरुजनों का आदर और सम्मान करें। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती है। सभी बच्चों को समान अवसरों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना शिक्षकों का कर्तव्य है। इसके उपरांत स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर मेरी किस्कु', मार्शालिना मुर्मू, एल.एन. मेरिना हेम्ब्रम, विनीता हेम्ब्रम, रश्मि टुडू, ¨रकू यादव, कोनिका मार्डिन, विनोद तिर्थानि, गौतम दास शिक्षक-शिक्षिका आदि उपस्थित थे।