छह महीने दवा लेने से खत्म होगी टीबी
विश्व यक्ष्मा दिवस के मौके पर सदर अस्पताल परिसर में रविवार को पुनरीक्षित यक्ष्मा नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन सिविल सर्जन एके सिंह डा. विजय कुमार डा. विजय कुमार व डा. दिनेश मुर्मू ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके सिविल सर्जन ने कहा कि यक्ष्मा का इलाज अब पहले से सरल हो गया है। यक्ष्मा रोगी को निशुल्क दवा दी जाती है। वहीं सरकार की ओर से रोगी को पांच रूपये प्रोत्साहन राशि भी दिया जाता है। तथा जिनके द्वारा रोगी को लाया जाता है उसे भी एक हजार रूपये की राशि दी जाती है। यक्ष्मा रोगी को छह माह तक लगातार दवा का सेवन करना होता है। छह तक दवा के सेवन करने से रोग एकदम समाप्त हो जाता है। सिविल सर्जन कहा
साहिबगंज: विश्व यक्ष्मा दिवस पर सदर अस्पताल परिसर में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सिविल सर्जन एके सिंह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. विजय कुमार व डॉ. दिनेश मुर्मू ने किया। सिविल सर्जन ने कहा कि टीबी का इलाज अब पहले से सरल हो गया है। टीबी रोगी को नि:शुल्क दवा दी जाती है। वहीं सरकार की ओर से रोगी को पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। जो रोगी को लेकर आता है उसे एक हजार रुपये दिया जाता है। यक्ष्मा रोगी को छह माह तक लगातार दवा का सेवन करना होता है। छह तक दवा के सेवन करने से रोग एकदम समाप्त हो जाता है। सिविल सर्जन कहा कि 2023 तक पुरे जिले को यक्ष्मा से पूर्णत: मुक्त कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को यक्ष्मा के प्रति जागरूक किया गया। छह माह तक दवा का सेवन कर बिल्कुल स्वस्थ हो चुके दो लोग ललन व अक्षय राज को सम्मानित किया गया। वहीं यक्ष्मा मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले मेरीशीला मरांडी, मोनिका हेम्ब्रम, अनसत्याय मुर्मू, सोमा देवी, रोजमेरी हांसदा, माला देवी, रेखा बीबी, लक्ष्मी सोरेन आदि को भी सिविल सर्जन ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अनिमा किस्कू, डा. किरण, अनिल कुमार सिंह समेत एएनएम, सहिया व टीवी मरीज मौजूद थे।