ताला की नाराजगी का दिखा असर, बोरियो में भी पिछड़ गए हेमलाल
बोरियो विधायक ताला मरांडी की नाराजगी का असर लोकसभा चुनाव पर स्पष्ट दिखा। पिछले लोकसभा चुनाव में हेमलाल ने यहां विजय हांसदा से दो हजार से अधिक मत प्राप्त किया था लेकिन इस बार 11 हजार मतों से पिछड़ गए। ताला मरांडी की नाराजगी की बात सामने आने के बाद कई भाजपा पदाधिकारी इसकी भरपाई के लिए बोरियो विधानसभा क्षेत्र में कैंप किए हुए थे लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। चूंकि बोरियो विधानसभा क्षेत्र का कुछ भाग शहर में भी आ जाता है वरना यह अंतर और बढ़ता।
साहिबगंज : बोरियो विधायक ताला मरांडी की नाराजगी का असर लोकसभा चुनाव पर स्पष्ट दिखा। पिछले लोकसभा चुनाव में हेमलाल ने यहां विजय हांसदा से दो हजार से अधिक मत प्राप्त किया था लेकिन इस बार 11 हजार मतों से पिछड़ गए। ताला मरांडी की नाराजगी की बात सामने आने के बाद कई भाजपा पदाधिकारी इसकी भरपाई के लिए बोरियो विधानसभा क्षेत्र में कैंप किए हुए थे लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। चूंकि बोरियो विधानसभा क्षेत्र का कुछ भाग शहर में भी आ जाता है वरना यह अंतर और बढ़ता। हालांकि, हेमलाल बरहेट विधानसभा क्षेत्र में लीड तो नहीं ले सके लेकिन उन्होंने यहां अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया। यहां उनका घर भी है और यहां से वे कई बार विधायक रह चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में विजय हांसदा ने इस विधानसभा क्षेत्र में हेमलाल पर 20 हजार से अधिक मतों की बढ़त बनाई थी जो इस बार घटकर मात्र 13622 की रह गई है। विधानसभा चुनाव में भी हेमलाल यहां 24087 मत से हेमंत सोरेन से हार गए थे। विधानसभा चुनाव में झामुमो सुप्रीमो सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को 62515 व हेमलाल मुर्मू को 38428 मत मिले थे। इस बार झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को यहां 62921 व हेमलाल मुर्मू को 49299 मत मिले। यानी विजय हांसदा को 406 मतों की वृद्धि हुई। इसके विपरीत हेमलाल को 38428 मत अधिक मिले। वैसे साहिबगंज की तीनों विधानसभा सीट को देखें तो यहां अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। भविष्य में इन तीनों सीटों पर भाजपा बढ़त बना सकती है लेकिन पाकुड़ जिले की तीनों विधानसभा सीटों के अंतर को पाटना संभव नहीं है। केवल पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र ने विजय हांसदा को 49255 मतों की बढ़त दिलाई। यहां विजय हांसदा को 125966 तो हेमलाल मुर्मू को मात्र 76711 मत मिले। पाकुड़ के अल्पसंख्यक नेता अपने समाज के लोगों का वोट भाजपा को नहीं दिला सके। विधानसभावार प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी का नाम राजमहल बोरियो बरहेट लिट्टीपाड़ा पाकुड़ महेशपुर पोस्टल बैलेट कुल मत
1. गोपिन सोरेन 5383 5318 3479 4118 11395 5884 9 35586
2. वैद्यनाथ पहाड़िया 524 3217 3193 2329 564 533 14 10374
3. मोनिका किस्कू 1019 2128 6882 1663 4082 1626 27 17427
4. विजय कुमार हांसदा 80262 76301 62921 71504 125966 89635 1241 507830
5. हेमलाल मुर्मू 103062 65307 49299 55035 76711 58212 1009 408635
6. नीरज हेम्ब्रम 1111 1513 1233 1454 1029 1193 10 7543
7. महाशय टुडू 292 512 513 502 491 457 0 2767
8. मेरी निशा हांसदा 284 650 632 513 389 478 2 2948
9. क्रिस्टोफर मुर्मू 333 604 528 507 426 514 3 3005
10. बनार्ड हेम्ब्रम 512 821 722 811 630 758 0 4254
11. मंगल मरांडी 1266 1404 1387 1373 1348 1454 2 8234
12. मंडल हांसदा 2215 1907 1722 1721 2705 1858 2 12130
13. महेंद्र हांसदा 925 3022 1951 1103 1253 820 3 9077
14. महेश पहाड़िया 456 1095 903 1047 676 749 2 4928
15. नोटा 1589 2929 2252 2259 2092 1177 21 12919