समय से पहले कर लें चुनाव की तैयारी
सूबे के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते ने सोमवार को डीसी कार्यालय के एनआईसी कक्ष में वीडियो संवाद के माध्यम से जिले के अधिकारियों को कहा कि वे समय से पूर्व लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर लें। जितने भी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटि में लगाना है। चुनाव के लिए जितने वाहनों की जरुरत पड़ेगी। इसका आकलन कर लें। उसे जूटाने की प्रक्रिया शुरु कर दें। जिले में चुनाव के लिए गठित कोषांगों को लेकर उनके कार्य को लेकर भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो संवाद के माध्यम से जानकारी ली। इस अवसर पर रांची से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे एवं मनीष रंजन भी मौजूद थे।
साहिबगंज : सूबे के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते ने सोमवार को डीसी कार्यालय के एनआइसी कक्ष में वीडियो संवाद के माध्यम से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि समय से पहले लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर लें। कतने कर्मचारियों व कितने वाहनों की जरूरत पड़ेगी, इसका आकलन कर लें। उसे जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दें। चुनाव के लिए बनाए कोषांगों को लेकर उनके कार्य की भी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली। इस अवसर पर रांची से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे एवं मनीष रंजन भी मौजूद थे। वहीं एनआइसी कक्ष में मौजूद उप विकास आयुक्त सह सभी कोषांगों की वरीय पदाधिकारी नैंसी सहाय, कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह, सूचना विज्ञान पदाधिकारी उमेश कुमार ने जिले में चुनाव की तैयारी की जानकारी दी। अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए साहिबगंज जिले में 1006 बूथों पर चुनाव होगा। चुनाव के लिए 4024 कर्मचारी लगाए जाएंगे। 10 फीसद रिजर्व के रूप में 402 कर्मचारी सुरक्षित रहेंगे। जिले में परिवहन कोषांग की ओर से करीब 800 वाहनों को चुनाव में लगाया जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कर सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कलस्टर का निर्माण व सेक्टर का निर्माण पूरा कर लिया गया है।