छोटी-छोटी राशि देकर पार्टी को करें मजबूत
साहिबगंज नगर भाजपा की ओर से नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद चौक पर शिविर लगाकर माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें राजमहल विधायक अनंत ओझा ने भी शिरकत की।
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : साहिबगंज नगर भाजपा की ओर से नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद चौक पर शिविर लगाकर माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें राजमहल विधायक अनंत ओझा ने भी शिरकत की। सैकड़ों लोगों ने नमो एप के माध्यम से पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक दान किया। अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश सेवा के लिए समर्पित भाव से समाज के लोगों के लिए कार्य करते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के कार्यकत्र्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के गतिविधियों से जोड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जहां पार्टी फंड के लिए डिजिटल अंशदान कर सकते हैं, वहीं सामान्य नागरिक भी स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, किसान सेवा सहित अन्य कार्यों के लिए माइक्रो डोनेशन अपने इच्छानुसार कर सकते हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, गणेश तिवारी, श्रीनिवास यादव, रामानंद साह, धर्मेंद्र कुमार, सुनील सिंह, चंद्रभान शर्मा, गरिमा कुमारी, चांदनी देवी, ज्योति शर्मा, विनोद चौधरी, संजय पटेल, गौतम पंडित, संजय पंडित, बबलू तिवारी, मनोज पासवान, अनंत सिन्हा, पंकज चौधरी, कौशल किशोर ओझा, अवधेश यादव, नौशाद आलम, संजय पटेल, बास्की नाथ यादव, प्रमोद झा, सौरभ मिश्रा, चेतन शर्मा, प्रशांत शेखर आदि थे।