खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया जलवा
संत जेवियर्स हाई स्कूल हिन्दी मेडियम द्वारा स्कूल मैदान में रविवार को 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद ने मशाल प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा झांकी के साथ आकर्षक मार्च मास्ट किया गया तथा प्रेयर डांस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार हाउस बनाय गया था। जिसमें ब्रिटो हाउस ने सबसे अधिक 452 अंक प्राप्त कर चैम्पियन बने। लोयला हाउस 309 अं
संस, साहिबगंज : संत जेवियर स्कूल (हिन्दी मीडियम) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को स्कूल परिसर स्थित मैदान पर संपन्न हुई। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद ने मशाल प्रज्वलित कर किया। मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने झांकी के साथ आकर्षक मार्चमास्ट किया। प्रेयर डांस भी हुआ। ब्रिटो हाउस के प्रतिभागियों ने सबसे अधिक 452 अंक प्राप्त कर अपने हाउस को चैम्पियन बनाने में मदद किया।
लोयला हाउस 309 अंक प्राप्त कर दूसरे, कैम्पियन हाउस 306 अंक प्राप्त कर तीसरे तथा कोस्टका हाउस 252 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे। वहीं ए डिविजन में ब्रिटो हाउस के प्रतिभागियों ने 202 अंक हासिल कर प्रथम, बी डिविजन में कोस्टका हाउस 168 अंक हासिल कर दूसरे तथा सी डिविजन में कैम्पियन हाउस 89 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं इंटर स्कूल बालक वर्ग के रिले-रेस में संत जेवियर हिन्दी मीडियम प्रथम, संत जेवियर स्कूल इंग्लिश मीडियम दूसरे तथा भतभंगा स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग के इंटर स्कूल रिले रेस में संत जेवियर स्कूल हिन्दी मीडियम प्रथम, भंतभगा स्कूल दूसरे तथा संत जेवियर स्कूल इग्लिश मीडियम तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए 100, 200, 400, 800 मीटर रेस, लंबी कूद, उंची कूद, जेवलिन थ्रो, बाधा दौड़, रिले रेस, म्यूजिक चेयर, गुली-चम्मच सहित अन्य खेल का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। खेल समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर फादर विक्टर, मिल्की ¨मज , इग्लिग मेडियम प्राचार्य हेलरी डिसूजा, हिन्दी मेडियम प्राचार्य इगिनेस लकड़ा, योगेश कुमार यादव, शिक्षक सिवेश,एमपी साहा, मनोज, शिक्षिका अमिता, सुशीला व बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
दो खिलाड़ी सम्मानित : बीते 26 से 30 नवंबर 2018 तक कोकराझाड़ असम में संपन्न हुए 64 वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता 2018, झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यालय के हेमलाल टुडू व सिकंदर मुर्मू स्कूल का वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से झारखंड टीम उक्त प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही थी।