समसपुर पंचायत भवन से सोलर प्लेट की चोरी
थाना क्षेत्र अंतर्गत समसपुर पंचायत भवन से बुधवार की रात अज्ञात चोर द्वारा चार सोलर प्लेट चोरी कर ली गई। इस बाबत मुखिया सबीना मुर्मू द्वारा राजमहल थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है। जिसमें लिखा है कि पंचायत भवन में पंचायती राज विभाग द्वारा 5 वर्ष पूर्व सोलर लाइट लगाया गया था। जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। मुखिया ने बताया कि घटना की जानकारी मोबाइल पर बीडीओ अजय कुमार रजक को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
राजमहल (साहिबगंज) : थाना क्षेत्र अंतर्गत समसपुर पंचायत भवन से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चार सोलर प्लेट चोरी कर ली। इस बाबत मुखिया सबीना मुर्मू ने राजमहल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पंचायत भवन में पंचायती राज विभाग की ओर से पांच साल पहले सोलर लाइट लगाया गया था। मुखिया ने बताया कि घटना की जानकारी मोबाइल पर बीडीओ अजय कुमार रजक को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।