Move to Jagran APP

हूल दिवस पर सिदो कान्हू को किया नमन

संवाद सहयोगी साहिबगंज हूल दिवस के मौके पर विभिन्न दलों ने नेताओं ने इमलीटोला स्थित सिदो का

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 06:01 PM (IST)
हूल दिवस पर  सिदो कान्हू को किया नमन
हूल दिवस पर सिदो कान्हू को किया नमन

संवाद सहयोगी, साहिबगंज: हूल दिवस के मौके पर विभिन्न दलों ने नेताओं ने इमलीटोला स्थित सिदो कान्हू स्टेडियम में सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अमर शहीद सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर कांग्रेस के जिला प्रभारी सह राजमहल विधानसभा प्रभारी अख्तर हुसैन, प्रदेश डेलिगेट मुर्शाद अली, फिशरशेन प्रदेश अध्यक्ष नरेश निसाद, नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष मो. कलिमुद्दींन, महेशपुर विधानसभा प्रभारी बास्की यादव, जिला शोसल मिडिया को-ऑर्डीनेटर संतोष स्वर्णकार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नदिम एकलाख, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिता देवी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम किरण चौरसिया, सिघेश्वर मंडल, नित्यानंद गुप्ता आदि मौजूद थे। झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी के नेतृत्व में सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सुरेन्द्र यादव, सुरेश साह, कपिल रविदास, नीरज कुमार, दिनेश पासवान व अन्य मौजूद थे। वहीं आजसू कार्यकर्ताओं ने भी जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडेय के नेतृत्व में हूल दिवस के मौके पर सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता उफ पप्पू साह के नेतृत्व में मंगलवार को सिदो कान्हू स्टेडियम में शोक सभा का आयोजन किया। शोकसभा में शहीद सिदो कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना किया। पिछले दिनों शहीद सिद्धो कान्हू के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। इस मौके पर भाजपा महामंत्री रामानंद साह ने राज्य सरकार से पुलिस प्रशासन से रामेश्रर मुर्मू के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री श्रीनिवास यादव, विकास मुर्मू, दुर्गा मरांडी, राजीव चौधरी, चंद्रभान शर्मा, कुन्दन साह, गौतम यादव, होपना टुडू, चांदनी देवी, विकास पासवान, मनोज पासवान, प्रमोद झा, बजरंगी गोप, प्रमोद तांती, सलखु सोरेन, मनोज सोरेन, छुतार किस्कू, प्रकाश पडित आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.