खेल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रॉयल कल
साहिबगंज : खेल विभाग व बोकारो जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पांच से आठ अप्रैल तक बोकार
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 03:02 AM (IST)
साहिबगंज : खेल विभाग व बोकारो जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पांच से आठ अप्रैल तक बोकारो में आयोजित होनेवाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय खेल महोत्सव में साहिबगंज जिला से भी कई खेल के लिए खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसके लिए दो अप्रैल को अपराह्न तीन बजे से खिलाड़ियों का ट्रॉयल लिया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी प्रभात शंकर ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के लिए कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल के लिए ओपन वर्ग में पुरूष व महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रॉयल के लिए इच्छुक खिलाड़ी कोच योगेश प्रसाद यादव से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें