संशो : संत जेवियर के शिक्षक मनोज यादव का निधन
संवाद सहयोगी साहिबगंज संत जेवियर हिदी माध्यम के शिक्षक मनोज कुमार यादव का मंगलवार को नि
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : संत जेवियर हिदी माध्यम के शिक्षक मनोज कुमार यादव का मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को यहां कर दिया गया। वे खेल से भी जुड़े हुए थे। इस वजह से उनके निधन से खेल प्रेमियों में शोक की लहर है। पुरानी साहिबगंज निवासी मनोज कुमार यादव पिछले माह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें यहां के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। फेफड़े में ज्यादा संक्रमण के कारण उन्हें रांची रेफर कर दिया गया जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया। खेल विशेषकर कराटे में ब्लैक बेल्ट युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे। संत जेवियर स्कूल में शिक्षा के साथ कराटे का भी निश्शुल्क प्रशिक्षण देते थे। शहर के अनाथ बच्चों, जानवरों, भिखमंगों आदि की सेवा करना इनका शौक था। हमेशा गरीबों की मदद करते थे। 2020 में जिला वुशू संघ के अध्यक्ष बनाए गए थे। इनके निधन पर संत जेवियर्स के जुड़े शिक्षक, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव माधवचंद्र घोष, कल्याण श्रीवास्तव, मृत्युंजय राय, राष्ट्रीय कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, बेलाल समेत जिले के खेल प्रेमियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।