संजय यादव बने काली पूजा समिति के अध्यक्ष
ायसी स्थान काली पूजा समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें कोरोना काल में दिवंगत हुए मनोज कुमार यादव और शेखर वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : वायसी स्थान काली पूजा समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें कोरोना काल में दिवंगत हुए मनोज कुमार यादव और शेखर वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद काली पूजा को सफल बनाने के लिए और सुव्यवस्थित साज सज्जा के साथ मेला का आयोजन पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन किया। अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष प्रयाग चौधरी, सचिव देव कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, उप सचिव सुनील कुमार यादव, उप कोषाध्यक्ष रोहित कुमार यादव, मेला प्रबंधक संजीव कुमार मंडल, सुमित कुमार यादव, राहुल कुमार यादव, राजकुमार यादव व मेजर यादव चुने गए। वायसी स्थान में दो प्रतिमा की पूजा की जाती है। मंदिर परिसर में होनेवाली पूजा के लिए मुकेश कुमार ओझा ने प्रतिमा देने की घोषणा की।