विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंज में प्रेम प्रसंग का खौफनाक मोड़: पत्नी ने खाया जहर, प्रेमिका ने निगली गोलियां

By Kasinath Yadav Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Thu, 12 Feb 2026 09:48 PM (IST)

Sahibganj Love Triangle: राजमहल, साहिबगंज में एक प्रेम प्रसंग ने नाटकीय मोड़ ले लिया। राहुल शेख की पत्नी मुस्कान ने ...और पढ़ें

प्रेमिका का साहिबगंज के अस्पताल में चल रहा इलाज। (प्रतीकात्मक फोटो)

प्रेमिका का साहिबगंज के अस्पताल में चल रहा इलाज। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. राजमहल में प्रेम प्रसंग के चलते दो महिलाओं का आत्मघाती कदम।

  2. पत्नी ने जहर खाया, प्रेमिका ने पैरासिटामोल की छह गोलियां निगलीं।

  3. दोनों अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर; पुलिस जांच जारी।

संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज)। राजमहल में गुरुवार को एक प्रेम प्रसंग ने उस वक्त नाटकीय और खौफनाक मोड़ ले लिया, जब एक युवक की पत्नी और उसकी कथित प्रेमिका ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार पुन्नी टोला निवासी सैयद राहुल शेख का नीलकोठी की रहने वाली एक महिला से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इस संबंध की भनक जैसे ही उनकी पत्नी मुस्कान को लगी, उसने आवेश में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों की तत्परता से उसे तुरंत राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कथित प्रेमिका ने भी भावनात्मक दबाव में आकर एक साथ पारासिटामोल की छह गोलियां निगल लीं। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मामलों को लेकर अनुमंडल अस्पताल में पीआई दर्ज की गई है।

अस्पताल में प्रेमिका ने कहा कि वह राहुल के साथ रहना चाहती है और दोनों कई वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।