तसर उत्पादन में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित
तसर उत्पादन क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए बोरियो के अग्र परियोजना पदाधिकारी अरुण नारायण जायसवाल को सम्मानित किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 05:50 PM (IST)
संस, बोरियो: तसर उत्पादन क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए बोरियो के अग्र परियोजना पदाधिकारी अरुण नारायण जायसवाल को सम्मानित किया गया है। उन्हें बेंगाबाद (गिरिडीह) में आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि निदेशक, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प, झारखंड के उदय प्रताप व गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर सहायक उद्योग निदेशक (रेशम) कोल्हान चाईबासा डॉ प्रियदर्शी अशोक, सहायक उद्योग निदेशक रेशम रांची ललन कुमार, सहायक उद्योग निदेशक मुख्यालय, रांची के अनिल कुमार, सहायक उद्योग निदेशक दुमका सुधीर कुमार सिंह, सभी अग्र परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें