Move to Jagran APP

PM Narendra Modi ने किया मल्‍टी मॉडल पोर्ट का उद्घाटन, गंगा घाट पर हुआ सीधा प्रसारण Sahebganj News

गंगा नदी के समदा घाट पर 183 एकड़ में 292 करोड़ की लागत से बंदरगाह का निर्माण हुआ है। इसका उद्घाटन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से ऑनलाइन किया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 10:52 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 03:54 PM (IST)
PM Narendra Modi  ने किया मल्‍टी मॉडल पोर्ट का उद्घाटन, गंगा घाट पर हुआ सीधा प्रसारण Sahebganj News
PM Narendra Modi ने किया मल्‍टी मॉडल पोर्ट का उद्घाटन, गंगा घाट पर हुआ सीधा प्रसारण Sahebganj News

साहिबंगज, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से ऑनलाइन साहिबगंज में गंगा नदी के समदा घाट पर बने मल्टी मॉडल टर्मिनल (बंदरगाह) का उद्घाटन किया। गंगा घाट पर लोगों भारी भीड़ इस खास मौके का गवाह बनी। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मांडविया, राज्य की कल्याण मंत्री लुइस मरांडी और स्थानीय विधायक अनंत ओझा समेत बड़ी संख्या में अतिथिगण समदा घाट पर बने मंच पर मौजूद रहे।

loksabha election banner

गंगा नदी के समदा घाट पर 183 एकड़ में 292 करोड़ की लागत से बंदरगाह का निर्माण हुआ है। इसका उद्घाटन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची ऑनलाइन किया। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन का गंगा नदी के समदा घाट पर सीधा प्रसारण किया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसारण देगा।

बंदरगाह स्थल पर भी उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस माैके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मांडविया उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका था। मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। आगे बढ़ रहा है। नींव रखते हैं तो लोकार्पित भी करते हैं। यहां से गंगा मैया गुजरती हैं। यह व्यापार का केंद्र था। जो हुआ सो हुआ। पुरानी रौशनी लौटेगी और साहिबगंज व्यापार का केंद्र बनेगा। क्रूज, कार्गो व पैसेंजर जहाज भी चलेगा। पटना, बनारस, हल्टिया, कोलकाता भी जा सकेंगे। समुद्र में बंदरगाह बनता था। गंगा किनारे बंदरगाह बनेगा इसकी कल्पना नहीं थी।  समुद्र आज साहिबगंज पहुंचेगा। पांच साल में फ्रेक विलेज बनेगा। बेयर हाउस, गोदाम आदि बनेगें। नेपाल को भी विदेश कुछ भेजना व मंगाना होगा तो उसे यहां आना होगा। जहाजों का रिपेयरिंग सेंटर बनेगा। पशुपालन है तो मिल्क प्रोडक्ट बनेगा, फ्रूट वेजिटेबल दूसरी जगह भेजा जा सकेगा। सड़क मार्ग का परिवहन 3.50 रुपया है। रेल दो रुपया लेकिन जल मार्ग एक रुपया से भी कम खर्च आएगा। वाराणसी, पटना, कोलकाता,  आदि जगहों पर जाना आसान होगा। हल्दिया से सुंदरवन होते हुए बांग्लादेश, त्रिपुरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों का कैसे बेहतर इस्तेमाल हो इसके लिए सरकार योजना बना रही है। सरकार संपूर्ण योजना बनाती है। मोदी सरकार जनता की सरकार है। गरीब, शोषितों के प्रति समर्पित है। मोदी जी ने कहा था कि विकास सभी का होना चाहिए। किसी एक क्षेत्र का विकास हो और दूसरे का विकास नहीं हो तो यह ठीक नहीं है। वोट की ताकत क्या होती है यह आप देख रहे हैं। गंगा पर पुल जरूर बनेगा। वायदे का व्यापार हम नहीं करते।

पहले सात आठ किलोमीटर प्रतिदिन सड़क बनती थी अब 28 किमी सड़क बन रही है। मैं विधायक था। मुझे गैस के लिए सांसद के यहां जाना पड़ा था। मैं सांसद के यहां जा सकता था लेकिन गरीब कहां जाते। आज घर पर गैस सिलिंडर पहुंच रहा है। किसान के नाम पर भाषण होता था लेकिन किसान के लिए कोई नहीं सोचता था आज मोदी जी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया। आज सभी किसानों के खाते में छह हजार आ गये। जिन्हें नहीं मिला उन्हें भी मिलेगा। तीन साल बाद छोटे किसानों को 60 वर्ष के किसानों को तीन हजार पेंशन मिलेगी। मोदी एवं उनके मंत्रीमंडल के लोग सामान्य परिवार से आए हुए लोग हैं। राजपरिवार से नहीं आए हैं। सामान्य परिवार की सोच परिलक्षित होती है। बंदरगाह के आसपास के लोगों शको ही यहां रोजगार। मास्टर प्लान में ही स्कील डेवलपमेंट का प्रावधान है। पांच साल के बाद साहिबगंज ही नहीं अगल बगल में भी नार्थिक गतिविधि तेज हो जाएगी। जनता का उत्साह देखा। राजनीतिक दलों के लोग सहयोगी हैं। इसलिए यहां के विकास की गति तेज होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.