विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंज में अंधविश्वास का खौफनाक खेल, गुरु के कहने पर ईसाई परिवार ने सांप के डंसने से मरे युवक की कब्र खोदी

Published: Wed, 29 Jul 2026 10:47 PM (IST)

Sahibganj News: बोरियो में सांप के काटने से मृत मंगल मुर्मू के शव को आठ दिन बाद अंधविश्वास के चलते कब्र से निकाला गया।

कब्र खोदकर शव देखते लोग। (एआइ फोटो)

कब्र खोदकर शव देखते लोग। (एआइ फोटो)

HighLights

  1. सांप के काटने से मृत युवक का शव निकाला गया।

  2. कथित गुरु के अंधविश्वास पर परिवार ने यह कदम उठाया।

  3. शव मृत अवस्था में मिला, परिवार को निराशा हुई।

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज)। झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड की मोतीपहाड़ी पंचायत के राजहंस गांव में अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सांप के काटने से मृत 38 वर्षीय मंगल मुर्मू के शव को स्वजन ने मौत के आठ दिन बाद एक कथित गुरु के कहने पर कब्र से बाहर निकालकर देखा।

21 जुलाई की रात मंगल मुर्मू को जहरीले सांप ने हाथ में डंस लिया। स्वजन पहले उन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए कबड़ोना ले गए। हालत बिगड़ने (सीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजनों ने ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार शव को ताबूत में रखकर दफना दिया था।

बताया जाता है कि बाद में एक कथित गुरु ने परिवार को विश्वास दिलाया कि मंगल मुर्मू अभी जीवित हैं और उन्हें कब्र से निकालने पर वे जीवित हो जाएंगे। बुधवार को इसी अंधविश्वास के चलते स्वजनों ने कब्र की खुदाई कर ताबूत बाहर निकाला।

ताबूत खोलने पर शव मृत अवस्था में मिला और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद स्वजनों ने शव को फिर से उसी स्थान पर दफना दिया। उन्हें घोर निराशा हाथ लगी। 

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने अंधविश्वास से बचने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक दावे पर विश्वास नहीं करने की अपील की।