विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरहेट के सीएसपी पर सुबह-सुबह अपराधियों का धावा, साढ़े तीन लाख रुपये लूटकर फरार

Published: Wed, 17 Jun 2026 12:05 PM (IST)

झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में एक सीएसपी से बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लूट हुई।

सीएसपी में लूट की घटना की जांच करती पुलिस।(फोटो जागरण)

सीएसपी में लूट की घटना की जांच करती पुलिस।(फोटो जागरण)

HighLights

  1. बरहेट के पंचकठिया बाजार में सीएसपी से साढ़े तीन लाख की लूट।

  2. सुबह 9 बजे हुई वारदात, अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हुए।

  3. पुलिस मौके पर पहुंची, जांच और अपराधियों की तलाश जारी।

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज)। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र स्थित पंचकठिया बाजार में बुधवार सुबह अपराधियों ने एक सीएसपी से करीब साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना सुबह लगभग नौ बजे की है।

जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक मेरा कुमारी के पति विपिन कुमार रूज केंद्र में झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक पीछे से पहुंचा और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद वह काउंटर में रखे लगभग साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर बाहर खड़े अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने बरहेट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना से एसआइ बिट्टू कुमार साह और एएसआइ अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पंचकठिया बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।